गाजियाबाद में मजिस्ट्रेट साहब की बोलेरो से स्टंटबाजी, पुलिस ने काटा 25 हजार का चालान

Magistrate sahab did stunts with Bolero in Ghaziabad, police issued challan of 25 thousand

गाजियाबाद। गाजियाबाद में तहसील सदर में कार्यरत नायब तहसीलदार को आवंटित सरकारी बोलेरो कार में स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का चालान किया है।
स्टंट करने वाले दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जिनमें बोलेरो के चालक का बेटा व उसका दोस्त शामिल हैं। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो विजयनगर क्षेत्र में एनएच-9 पर सरकारी बोलेरो में स्टंट का है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार को एक युवक तेज गति से चला रहा था, जबकि दूसरा युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा था। बोलेरो में लगा हूटर बज रहा था। नीली बत्ती जल रही थी।
डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने जांच की तो कार जीडीए कार्यालय से तहसील सदर में नायब तहसीलदार को आवंटित की गई थी। गाड़ी पर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है।
उधर, जानकारी करने पर पता चला की कार चालक संजय कार को घर ले गया था। घर से कार को उसका बेटा आशु व उसका एक दोस्त प्रियांशु कार को लेकर गए थे। उन्होंने ही स्टंट किया है। इस मामले में 25 हजार रुपये का चालान किया है। दोनों आरोपित प्रियांशु और आशु को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button