करोड़ों का बजट, फिर भी गुरुग्राम में कूड़े का ढेर

निगम की लापरवाही से साइबर सिटी शर्मसार!

गुरुग्राम। दीपावली के अवसर पर साइबर सिटी की चकाचौंध पर कूड़े के ढेर दाग लगा रहे हैं। जगह-जगह सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर से विदेश तक में साइबर सिटी की किरकिरी हो रही है, बावजूद इसके सफाई व्यवस्था के ऊपर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
कई सालों से दीपावली पर शहर में जगह- जगह कूड़े के ढेर नजर आते है। कुछ दिन दीवाली को रह गए लेकिन शहर की सड़कें पर कूड़े की चादर बिछी नजर आती है। निगम अधिकारियों के फील्ड में उतरने के साथ ही प्रदेश सरकार का फोकस भी गुरुग्राम पर है लेकिन फिर भी शहर के हालात नहीं सुधर रहे।
गगनचुंबी इमारतों के नजदीक गंदगी के ढेर लगे हैं। शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम गुरुग्राम के पास 350 से 400 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट है। न संसाधनों की कमी है और न मैनपावर की ही कमी है, इसके बावजूद कूड़े में तब्दील नजर आ रही हैं।
शहर की इस दुर्दशा का मुख्य कारण गुरुग्राम को कूड़ाग्राम बनाने वाली एजेंसियों के प्रति निगम अधिकारियों का ढीला रवैया भी है। यही वजह है कि एजेंसियों की मनमानी चल रही है और कूड़े का उठान नहीं हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button