चार बच्चे, शिवाजी महाराज और अब ‘बुर्के’ वाला बयान… फिर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ‘लव जिहाद’ पर अपने बयान को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं, उन्होंने इसे ‘धीमा जहर’ बताया और महाराष्ट्र सरकार से इस पर ध्यान देने की अपील की।

नेशनल डेस्क। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिन्हें बाबा बागेश्वर के नाम से भी जाना जाता है फिर एक नए विवाद में घिर गये हैं। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान धीरेन्द्र शास्त्री ‘लव जिहाद’ को लेकर बयान दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विषय पूरे देश में गंभीर बनता जा रहा है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह एक ‘धीमे जहर’ की तरह फैल रहा है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में एक साल के अंदर ही ‘लव जिहाद’ के 280 से ज्यादा मामले सामने आये हैं, जो कि बेहद चिंताजनक हैं।
धीरेन्द्र शास्त्री ने आगे कहा यह समस्या महज एक राज्य तक सिमित नहीं है बल्कि धीरे-धीरे अन्य राज्यों में भी अपने पांव पसार रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में तो यह समस्या गंभीर रूप ले रही है। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि मुंबई और नागपुर जैसे शहरों में ‘लव जिहाद’ के आरोपी हमारी बहन-बेटियों को निशाना बना रही है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रेम को लेकर कहा कि प्रेम करना गलत नहीं है, लेकिन प्रेम के नाम पर अपनी मूल पहचान, मूल्यों और संस्कृति को कुचलने देना सबसे बड़ा अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म-विरोधी ताकतें नाम और भेष बदलकर ‘लव जिहाद’ को लगातार बढ़ावा दे रही हैं। शास्त्री ने कहा कि सनातनी बेटियों को इस साजिश से जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा महिलाएं कुछ भी बनें, लेकिन ‘बुर्का पहनने वाली महिला’ कभी न बनें। शास्त्री ने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से अपील की कि वे सनातन धर्म की रक्षा के लिए इस मुद्दे पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने पहले ही इस पर सख्त कानून बनाया है।
हाल ही धीरेन्द्र शास्त्री एक के बाद अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर रहे हैं। इससे पहले छत्रपति शिवाजी को लेकर दिए बयानों पर उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। एक बयान में उन्होंने दावा किया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते बहुत थक गए थे। एक दिन वह रामदास स्वामी के पास गए। उन्होंने अपना मुकुट उतारकर रख दिया और कहा, ‘मैं अब युद्ध नहीं करना चाहता।’ इस बयान पर एक्टर रितेश देशमुख ने कड़ा ऐतराज जताया था। बता दें रितेश अपनी आने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं।
इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से अपील की थी कि वे चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक बच्चे को आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को समर्पित कर दें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े नेताओं की मौजूदगी में दिए गए इस बयान पर लोगों ने तीखी नाराजगी जताई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button