कौशांबी में तेज रफ्तार ट्रक ने विकलांग वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

सचिन पाण्डेय,कौशांबी/उत्तर प्रदेश। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। हर्रायपुर निवासी 65 वर्षीय राम आसरे पुत्र ननकू लाल, जो शरीर से विकलांग थे, अपनी विशेष साइकिल से घर लौट रहे थे। सिकंदरपुर बजहा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही तड़पते हुए उनकी मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शोकाकुल माहौल में कोहराम मच गया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को एक बार फिर उजागर करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button