तेलंगाना के रंगारेड्डी में सीमेंट कंपनी में गिरी क्रेन, तीन मजदूरों की मौत; कई घायल

तेलंगाना के रंगारेड्डी में एक सीमेंट-ईंट कंपनी में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हैदराबाद/एजेंसी। तेलंगाना के रंगारेड्डी से हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार को सीमेंट-ईंट कंपनी में क्रेन गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 10 मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेवेला पुलिस पुलिस ने यह जानकारी दी।
बता दें कंपनी में हादसे के समय 13 मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक क्रेन की चेन टूटकर उनपर गिर गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि दस मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button