मेरठ एडीजी जोन का ‘एक्स’ अकाउंट सस्पेंड, मची खलबली

Meerut ADG Zone's 'X' account suspended, causing panic

मेरठ/उत्तर प्रदेश। मेरठ जोन के एडीजी का ऑफिशियल X अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया है। अकाउंट से सभी मैसेज गायब हैं। केवल एकाउंट सस्पेंड का मैसेज दिखाई दे रहा है। एडीजी का कहना है कि अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
दरअसल, सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एडीजी जोन ध्रुव कांत ठाकुर का ऑफिशियल अकाउंट सोमवार की रात अचानक सस्पेंड कर दिया गया। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। हालांकि, अकाउंट किस कारण सस्पेंड किया गया है? यह स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस विषय में एडीजी जोन ध्रुव कांत ठाकुर का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। इसके विषय में ‘एक्स’ मैनेजमेंट द्वारा ही बताया जा सकता है कि अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है? अकाउंट किस वजह से सस्पेंड किया गया, इस संबंध में जानकारी कराई जा रही है।
गौरतलब है कि एडीजी के ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट से सिर्फ जोन में होने वाली पुलिस की गतिविधियों के विषय में ही जानकारी दी जाती है। ऐसे में एडीजी जोन का ऑफिशियल अकाउंट सस्पेंड होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button