स्वस्थ भारत और समर्थ भारत की दिशा में आगे बढ़ेंगे, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

We will move forward in the direction of a healthy India and a capable India, said CM Yogi in Gorakhpur

गोरखपुर/उतर प्रदेश। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी सहभागिता की और योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि योग सिर्फ शरीर को नहीं, विचारों को भी शुद्ध करता है। यह भारत की मिट्टी की ऐसी देन है, जिसे अब पूरा विश्व नमन करता है। योग आत्मा का विज्ञान है, और इसका अभ्यास हमें भीतर से जोड़ता है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर निगम अधिकारी, छात्र-छात्राएं, संस्थाओं के प्रतिनिधि, चिकित्सक, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन की भागीदारी रही।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा का गौरव है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज यह विश्व में प्रतिष्ठित हुआ है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि सभी नागरिक योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और “स्वस्थ भारत, समर्थ भारत” की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button