25 साल की गर्लफ्रेंड 15 साल के बॉयफ्रेंड संग हुई फरार, गाजियाबाद में जाकर कर ली शादी, घरवाले परेशान

25 year old girlfriend eloped with 15 year old boyfriend, got married in Ghaziabad, family members worried

मेरठ/उत्तर प्रदेश। देहरादून रहने वाली 25 साल की स्‍कूल टीचर युवती मेरठ के 15 साल के किशोर को लेकर फरार हो गई। दोनों की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई और मोबाइल पर बातचीत होने लगी। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया, जिसके बाद मुलाकात हुई। करीब 10 दिन पहले युवती मेरठ आई और यहां से किशोर को लेकर फरार हो गई। परिजन किशोर की तलाश के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। इस बीच युवती ने नाबालिग लड़के के साथ फर्जी दस्तावेज बनाकर शादी भी कर ली है।
थाना लिसाड़ी गेट के एक 15 वर्षीय किशोर का देहरादून की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से प्यार हो गया। युवती देहरादून के एक स्कूल में शिक्षिका है। युवती का परिचय कुछ माह पूर्व सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़के से हुआ। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किया और बातचीत करने लंगे। करीब 10 दिन पहले युवती कार लेकर मेरठ आई और यहां किशोर को अपने साथ लेकर फरार हो गई।
किशोर को लेकर फरार हुई युवती ने गाजियाबाद में फर्जी दस्तावेज लगा कर शादी कर ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने शादी के रजिस्ट्रेशन को निरस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने के लिए किशोर के शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे गए। परिजन किशोर के स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने पुलिस-प्रशासन के बिना आदेश के टीसी और अन्य दस्तावेज देने से मना कर दिया।
पीड़ित परिजनों ने जब उनकी कही सुनवाई नहीं हुई तो इस मामले की शिकायत मेरठ एडीजी जोन से की। इस दौरान उसके आधार कार्ड के माध्यम से उम्र 15 साल होना बताया गया। फिलहाल लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है, जिसके बाद प्रकरण में तेजी आई है। हालांकि किशोर कहां है, यह जानकारी नहीं लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button