कौशांबी को मिला नया एसडीएम, बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों के तबादले

सचिन पांडेय/जिला ब्यूरो चीफ
कौशांबी/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश शासन ने पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं, जिसके तहत प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी सूची के अनुसार कौशांबी में तैनात कई उपजिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अजेन्द्र सिंह का स्थानांतरण कौशांबी से उन्नाव, आकाश सिंह का कौशांबी से लखनऊ, योगेश कुमार गौड़ का कौशांबी से सहारनपुर तथा माज अख़्तर (आरआर-2020) का कौशांबी से झांसी कर दिया गया है।
वहीं प्रवेश श्रीवास्तव को उन्नाव से स्थानांतरित कर कौशांबी का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेशभर में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के उपजिलाधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। शासन स्तर पर इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को प्रभावी और सुचारू बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।




