कानपुर में हूटर वाली स्कॉर्पियो रोकना पड़ा भारी! भाजपा नेत्री की दो बेटियों का हंगामा, महिला दरोगा को दांत से काटा

कानपुर में हूटर वाली स्कॉर्पियो रोकने पर दिवंगत भाजपा नेत्री की दो बेटियों ने हंगामा किया। उन्होंने महिला दरोगा से अभद्रता और मारपीट करते हुए उन्हें दांत से काट लिया, जिसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो सीज कर बहनों पर शांति भंग की कार्रवाई की।

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को हूटर वाली स्कॉर्पियो रोकना भारी पड़ गया। दिवंगत भाजपा नेत्री की दो बेटियों ने जमकर हंगामा किया और महिला दरोगा को भी दांत से काट लिया।
कल्याणपुर में गाड़ी में हूटर लगी स्कार्पियो रोकने पर भड़की सगी बहनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। महिला दरोगा और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता व मारपीट करते हुए महिला दरोगा के हाथ में काट लिया। पुलिस ने स्कार्पियो सीज की है और दोनों बहनों पर शांति भंग की कार्रवाई कर रही है।
कल्याणपुर क्रासिंग पर कल्याणपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी एक हूटर बजाते निकल रही स्कार्पियो को पुलिस ने रोक लिया। स्कार्पियो से जुड़े दस्तावेज दिखाने की बात पर स्कार्पियो सवार दिवगंत भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला की बेटियां ऋचा शुक्ला और त्रिचा शुक्ला की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई।
पुलिस ने स्कार्पियो को थाने लाकर सीज कर दिया। तभी पीछे से पहुंची दोनों बहनों ने थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपित बहनों ने अभद्रता करते हुए महिला दरोगा अलका सिंह के हाथ में काट लिया।
पुलिस के लगातार समझाने का बाद भी आधे घंटे तक दोनों बहनों का हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद महिला पुलिस ने दोनो बहनों को हिरासत में ले लिया और स्कार्पियो सीज कर दी।
इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तेज आवाज में हूटर बजाते जा रही स्कार्पियो को सीज किया गया है। स्कार्पियो सवार युवतियों ने थाने में अभद्रता, मारपीट और हंगामा किया जिस पर दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button