एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के नाम पर ठगी, अवार्ड दिलवाने के नाम पर वसूल लिए हजारों रुपए
Fraud in the name of actress Kajal Agarwal, thousands of rupees taken in the name of getting an award

आगरा/उत्तर प्रदेश। फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल को कार्यक्रम में बुलाने और उनके हाथों से अवार्ड दिलाने के नाम पर ठगी की गई। लोगों से इसके लिए 35 हजार रुपए मांगे गए। जब कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री नहीं पहुंची तो उन्होंने अपने रुपए मांगे। मगर आयोजनकर्ता ने रुपए नहीं लौटाए और होटल में खाना खाने में खर्चा होने की बात कही। इस बात पर होटल में जमकर विवाद हुआ। मारपीट तक हो गई। इस मामले में एसीपी ने जांच शुरू कर दी है।
सोमवार की रात को फतेहाबाद की एक सितारा होटल में मिस्टर एंड मिस्टर भारत नाम से प्रतियोगिता आयोजित की गई। दिल्ली की इवेंट कंपनी के साथ आगरा के कुछ लोग इस आयोजन में शामिल हुए। आरोप है कि अवार्ड लेने वालों से रुपए लिए गए।आवास विकास कालोनी के विमल कुमार से भी लोगों ने संपर्क किया। विमल ने लोगों से पैसे लिए थे। मगर जब कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल नहीं पहुंचीं तो लोगों ने उससे अपने पैसे वापस मांगे। इस बात पर जमकर हंगामा हुआ। विमल के साथ लोगों ने मारपीट कर डाली। जिस पर विमल ने डीसीपी सिटी सूरज राय से शिकायत की है। डीसीपी ने मामले की जांच एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद को जांच दी है।
विमल कुमार ने बताया कि आयोजनकर्ता ने उससे अवार्ड दिलाने के नाम पर 35 हजार रुपए की मांग की थी। उसने 5 हजार रुपए एडवांस में ऑनलाइन जमा करा दिए थे। बाकी रकम अवार्ड मिलने के बाद तय हुई थी। मगर जब देर रात तक फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल कार्यक्रम में नहीं पहुंची तो आयोजनकर्ता उससे बाकी के पैसे देने का दवाब बनाने लगे। मगर जब अवार्ड नहीं मिला तो पैसे नहीं दिए थे। विमल ने बताया कि आयोजकों ने कहा है कहा कि होटल में कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। खाना खाया है। इसलिए रकम देनी होगी।इस पर विमल के साथ लोगों ने मारपीट की। निजी बाउंसरों ने भी उसे पीटा।
एसीपी स्टार सुरक्षा आरिफ अहमद ने बताया कि अभिनेत्री काजल अग्रवाल के नाम पर रुपए लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आयोजकों के बारे में जानकारी की जा रही है। किसने आयोजन किया था। कितने रुपए लिए गए। अभी तक एक ही व्यक्ति ने शिकायत की है।अगर किसी और से भी रुपए लेकर ठगी की गई है। तो उसके बारे में पता किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।




