कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पहुंची एंटी करप्शन टीम, सहायक लिपिक को रिश्वत लेते पकड़ा

कानपुर/उत्तर प्रदेश। पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में बने प्रधान लिपिक कार्यालय के पीआरके सेकेंड के सहायक लिपिक (उर्दू) महफूज अहमद को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा है। महफूज ने एक दारोगा से वेतन सत्यापन के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी, जिसकी शिकायत दारोगा ने एंटी करप्शन को दी थी।
बता दें कि पहले भी कानपुर में तैनात पुलिसकर्मियों पर रिश्वत के आरोप लगते रहे हैं। कुछ महीने पहले ही नौबस्ता थाने में दर्ज मुकदमा में नाम हटाने की एवज में सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button