दिल्ली के ‘सिक्सर किंग’ प्रियांश आर्य हुए मालामाल, 13 गुना ज्यादा कीमत देकर प्रीति जिंटा की टीम ने खरीदा

Delhi's 'Sixer King' Priyansh Arya became rich, Preity Zinta's team bought him by paying 13 times the price

नई दिल्ली। 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले प्रियांश आर्य का नाम जब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आया तो उन्हें खरीदने के लिए चार फ्रेंचाइजियों के बीच जंग देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने प्रियांश पर सबसे पहली बोली लगाई। फिर मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीम भी बिडिंग वॉर में शामिल हुई। अंत में पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ रुपये में प्रियांश आर्य को अपने साथ शामिल किया। पंजाब किंग्स ने प्रियांश को बड़ी मोटी रकम देखकर खरीदा। अब फैंस प्रियांश के बारे में ज्यादा जानने को बेताब हैं।
दरअसल, 23 साल के प्रियांश आर्य का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने दिल्ली टी20 लीग में शानदार शतक जड़ा था। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 40 गेंदों में प्रियांश ने शतक ठोका और उनकी तूफानी अंदाज में महज 6 गेंद में 6 छक्के ठोक डाले। बता दें कि प्रियांश साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स टीम का हिस्सा थे, जिन्हें तूफानी शतकीय पारी खेलने का फायदा आईपीएल 2025 की नीलामी में मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button