अनियंत्रित पिकअप मिठाई की दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला, भारी नुकसान

सचिन पाण्डेय/जिला ब्यूरो चीफ

कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लकड़ी से लदी एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे स्थित मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान और बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार मूरतगंज की ओर से आ रही लकड़ी लदी पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और प्रताप केशरवानी की नयन स्वीट हाउस के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए सीधे दुकान के अंदर घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दुकान का शटर, काउंटर और अन्य सामान भी टूट-फूट गया।
घटना के समय दुकान और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही संदीपनघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button