ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एलओसी पर भारी गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

गुलाम जम्मू-कश्मीर में उत्पन्न हालात से देश-दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात जिला राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

राजौरी/जम्मू-कश्मीर। गुलाम जम्मू-कश्मीर में उत्पन्न हालात से देश-दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात जिला राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
जानकारी के अनुसार, रात करीब ग्यारह बजे पाकिस्तानी सेना ने तरकुंडी सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। पहले भारतीय सेना ने इसे उकसावे की गोलीबारी मानते हुए संयम बरता, लेकिन जब गोलीबारी तेज होने लगी तो उन्होंने भी इसका कड़ा जवाब दिया। देर रात तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।
सैन्य अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पिछले वर्ष आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारी गोलीबारी हुई है। इससे पहले कई बार सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास हुए, जिन्हें सेना ने नाकाम कर दिया। अब भी इसी आशंका के चलते भारतीय सेना ने एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button