इंदिरापुरम के पास कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कई झुग्गियों भी चपेट में आईं
A huge fire broke out in a junk warehouse near Indirapuram, many slums also got engulfed
![]()
गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके में अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब कनावनी इलाके में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। कबाड़ के गोदाम में इस कदर आग लगी कि पास की करीब सैकड़ों झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई। दमकल विभाग की करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि सैकड़ों अन्य झुग्गियों को आग लगने से बचा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक इंदिरापुरम इलाके के चुनाव में गांव के पास एक खाली मैदान में कबाड़ का गोदाम है। जहां पर स्क्रैप इकट्ठा किया जाता है, उसी के पास करीब सैकड़ों झुग्गी भी पड़ी हुई हैं। इनमें लेबर और अन्य मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं। अचानक ही पास के कबाड़ के गोदाम में आग लगी गई। हालांकि शुरुआती दौर में लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
गोदाम में प्लास्टिक गत्ता और लकड़ी की प्लाई रखे होने के कारण आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और पूरे इलाके में धुआं ही धुंआ छा गया। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के आधार पर दमकल विभाग की टीम सात गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग को इस आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते ही करीब सैकड़ों झुग्गियों में आग लगने से बचा लिया गया। हालांकि कुछ झुग्गीयों में आग लगी, जिससे उसमें रखा सामान भी जल गया।
कुछ झुग्गियों में मौजूद बकरियां झुलस गई हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ बच्चे कबाड़ के गोदाम के पास खेल रहे थे। उन्होंने खेल-खेल में कबाड़ में आग लगाई गई। आग ने कबाड़ के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग को पूरी तरह से काबू कर लिया गया है।




