अलीगढ़ की मुस्लिम बस्ती में 50 साल पुराना शिव मंदिर मिला, हिंदू संगठन ने कब्जे से मुक्त कराया, 15 और चिह्नित
50-year-old Shiva temple found in Muslim colony of Aligarh, Hindu organization freed it from occupation, 15 more marked

- अलीगढ़ की मुस्लिम बस्ती में 50 साल पुराना शिव मंदिर मिला
- पूर्व में इस मंदिर के पास कुछ हिंदू परिवार रहते थे
- हिंदू संगठनों ने मिलकर मंदिर को कब्जा मुक्त कराया
अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ जिले की एक मुस्लिम बस्ती में 50 साल से जायदा पुराना शिव मंदिर निकला है। यहां पूर्व में कुछ हिंदू परिवार रहते थे, लेकिन वह हिंदू परिवार यहां से मकान बेचकर चले गए। इसके बाद यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों का मंदिर पर कब्जा रहा है। मुस्लिम बस्ती में मंदिर की जानकारी होने पर आज कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बस्ती में पहुंचकर शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराया। मंदिर की साफ-सफाई कर मंदिर में पूजा अर्चना शुरू करी।
अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सराय रहमान इलाके में करीब 50 साल से अधिक एक पुराना शिव मंदिर है। ये इस समय जर्जर हालत में है। मुस्लिम बस्ती में होने के कारण मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं भी वहां नहीं है, जिससे मंदिर की पूजा अर्चना कई सालों से बंद है। कुछ हिंदू परिवार यहां पूर्व में रहा करते थे, लेकिन वह यहां से मकान बेचकर चले गए। तब यह मंदिर बंद और मुस्लिम समुदाय के कब्जे में है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया की सराय रहमान की कंजर वाली गली में कुछ हिंदू परिवार रहते थे, तभी से यह मंदिर यहां स्थापित है। हिंदू परिवार यहां से अपने मकान बेच कर चले गए और मंदिर की मूर्तियों को भी अपने साथ ले गए। जब से यहां कोई पूजा-अर्चना नहीं होती है। बाद में नगर निगम द्वारा यहां मिट्टी डाल दी गई। इस कारण यह मंदिर बंद हो गया।
अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जानकारी मिली की थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सराय रहमान की कंजर वाली गली में करीब 60-70 साल पुराना शिव मंदिर है, जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसके बाद कई हिंदू संगठनों ने मिलकर इस शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराया। करणी सेना ने महानगर में करीब 15 मंदिर मुस्लिम क्षेत्रों में चिह्नित किए हैं, जिस पर मुसलमानों का कब्जा है। इन्हें जल्द ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
अलीगढ़ एसपी सिटी मृगंग पाठक ने बताया कि एक सूचना प्रकाश में आई थी कि थाना बन्ना देवी स्थित सराय रहमान में एक प्राचीन मंदिर मिला है। इसमें पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय होकर इसकी जांच कर रही है, जो शिकायत दर्ज कराई गई थी कि इसको अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इस संबंध में भी जांच कराई जा रही है।जिन लोगों द्वारा इस मंदिर पर अवैध कब्जा किया गया है उनके विरोध विधिक कार्रवाई की जाएगी।




