एक बाइक पर सवार पांच स्कूली छात्रों ने किया स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन, काटा 14,500 का चालान

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर एक बाइक सवार पांच स्कूली बच्चों के स्टंट का वीडियो वारयल हो गया है। कार सवार ने वीडियो ट्वीट कर पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। यातायात पुलिस ने मामले में 14,500 रुपये के चालान काटे हैं।
मंगलवार 16 मई को बादलपुर कोतवाली के छपरौला गांव के पास जीटी रोड पर बाइक सवार पांच स्कूली छात्र स्टंट कर रहे थे। वहीं पेट्रोल पंप के पास से जा रहे कार सवार ने स्टंट करते छात्रों का वीडियो बनाकर ट्वीट कर दिया। मामले में बादलपुर कोतवाल और यातायात पुलिस को संबंधी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बाइक बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव के एक युवक की है। वीडियो में खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने, बिना हेलमेट बाइक चलाने और मानक से अधिक संख्या में सवारी बैठा कर वाहन चलाने के छह चालान काटे गए हैं।




