हरियाणा में बहू ने बुजुर्ग सास-ससुर को घर से निकाला, रिश्तेदारों ने भी छोड़ा साथ, अब मंदिर में लिया आश्रय

फतेहाबाद/ हरियाणा। फतेहाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले की नहर कॉलोनी में बेटे और बहू ने अपने बुजुर्ग मां-बाप को घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपती ने अब दर-दर की ठोकरें खाने के बाद मंदिर में आसरा लिया है। दोनों का कहना है कि न तो उनका बेटा उनकी सुध ले रहा, न ही पुलिस कोई कार्रवाई कर रही। बहू ने उनके बेटे से दूसरी शादी की है।
फतेहाबाद के दुर्गा मंदिर के पास बैठी बुजुर्ग महिला सुमन ने बताया कि उसके बेटे ने कुछ माह पहले गंगानगर की रहने वाली महिला से शादी की थी। महिला की दूसरी शादी थी और उसके पहले बच्चे भी हैं।अब कुछ दिनों से उनकी बहू उन्हें परेशान कर रही है और घर से बाहर निकाल दिया। उनके रिश्तेदार आए और उन्हें अपने साथ श्री गंगानगर ले गए थे।रिश्तेतार भी दोनों को वापस यहां छोड़ गए। उनका एक ही बेटा है, जो अब बहू के डर से उनकी सुध नहीं ले रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button