जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की अध्यक्षता में विजयीपुर ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

शिवदत्त शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। गौरव गेस्ट हाउस खागा में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी पंकज यादव की अध्यक्षता में विजयीपुर ब्लॉक के समस्त प्रधानाध्यापको की मासिक समीक्षा बैठक सुचारू रूप से संपन्न हुई । सर्वप्रथम खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव द्वारा पूरे ब्लॉक की ओर से बीएसए को बुके देकर सम्मानित किया गया। बी ई ओ द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप के अधिकाधिक प्रयोग करने के साथ निपुण संवाद के नियमित प्रयोग की जानकारी दी,सभी अध्यापकों को विद्यालय स्तर पर कोई भी शिथिलता न बरतने हेतु निर्देशित किया, एलबेंडाजोल गोली खिलाने पर चर्चा की, संदर्शिका के प्रयोग हेतु, विद्यालय के कायाकल्प योजना, छात्र उपस्थिति कक्षाओं का नियमित संचालन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बीएसए को विश्वास दिलाया कि विजयीपुर ब्लॉक सभी मानकों पर खरा उतरेगा।
बीएसए द्वारा सभी को सारगर्भित आशीर्वचन देते हुए कहा गया की सभी लोग टीम भावना से कार्य करते हुए लक्ष्यों को प्राप्त कराएं, विद्यालय समय पर उपस्थित रहते हुए कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें जिससे जनपद में ब्लॉक सम्मानित श्रेणी में रहे उन्होंने नेट परीक्षा,Udise आदि पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए सभी को बताया।
उसके पश्चात एआरपी नवल किशोर वर्मा जी द्वारा बताया गया की शीतकालीन अवकाश के बाद बच्चो में आए लर्निंग गैप भरने हेतु बच्चो से आत्मीय संबंध बनाते हुए पूर्व ज्ञान से जोड़े और खेल के माध्यम से रोचक,प्रभावी शिक्षण कराएं. पीटीएम , एसएमसी बैठको से अभिभावक संपर्क कर और कॉलिंग रजिस्टर द्वारा बच्चो की उपस्थिति बढ़ाएं। टीएलएम द्वारा प्रभावी शिक्षण कराएं।इस समीक्षा बैठक में शिक्षक हर्षित राज सिंह द्वारा विद्यालय स्तर पर प्राप्त टेबलेट के संचालन हेतु प्रेरणा ऐप के प्रयोग की तकनीकी जानकारी दी गई और उसमे आने वाली समस्याओं को दूर किया गया। उक्त बैठक में ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापकों को विभिन्न सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया और आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया। सभी प्रधानाध्यापकों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया।




