मुश्किल में मोदी! G20 में भारत को फंसाने की सबसे बड़ी साजिश, रूस ने दी चेतावनी

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। भारत में जी20 सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। दुनियाभर के तमाम बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। लेकिन अब इसी जी20 समिट में भारत को फंसाने की बड़ी तैयारी हो रही है। कुछ पश्चिमी देशों चीन और यूक्रेन ने ऐसे बयान दिए हैं जिसकी वजह से रूस भड़क गया है। रूस ने एक ऐसा कदम उठाने की बात कही है जिससे भारत को नुकसान होगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने धमकी दी है कि जी20 बैठक के बाद आने वाले ज्वाइंट डेक्लेरेशन यानी संयुक्त घोषणापत्र में उसके विचारों को जगह नहीं दी गई तो रूस इस ज्वाइंट डेक्लेरेशन को ब्लॉक कर देगा। रूस ने ये भी कहा है कि ज्वाइंट डेक्लेरेशन में यूक्रेन के मुद्दे का जिक्र न हो। ये एक ऐसा विषय है जिस पर भारत का नियंत्रण नहीं है। भारत जी20 के देशों को रूस का विरोध करने से तो रोक सकता है। लेकिन भारत इन देशों को यूक्रेन का मुद्दा उठाने से कैसे रोक पाएगा?
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि समूह 20 वार्ता मेजबान भारत के साथ संयुक्त घोषणा पत्र जारी नहीं करेगी बल्कि सारांश जारी करेगी। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि यदि जी-20 का घोषणापत्र यूक्रेन और अन्य संकटों पर मास्को की स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करता है, तो वह इसकी अंतिम घोषणा को रोक देगा। रूस ने इसके लिए भारत को छूट दी है कि वह अध्यक्ष और उसका भरोसेमंद पार्टनर होने के नाते सामान्य विज्ञपत्ति जारी कर सकता है।
पिछले साल इंडोनेशिया में जी20 की बैठक में यूक्रेन युद्ध की जमकर चर्चा हुई। इंडोनेशिया जी20 के डेक्लेरेशन में सभी देशों ने रूस को जमकर कोसा। लेकिन इसके बावजूद रूस ने इंडोनेशिया के ज्वाइंट डेक्लेरेशन को ब्लॉक नहीं किया। हालांकि रूस ने इस पर आपत्ति जरूर जताई थी। फिर रूस इस बार भारत में जी20 ज्वाइंट डेक्लेरेशन को ब्लॉक करने की बात क्यों कर रहा है। कुछ जानकारोंं का मानना है कि रूस को यूक्रेन के बयान ने उकसाया है। यूक्रेन ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि भारत ने उससे वादा किया है कि वो ज्वाइंट डेक्लेरेशन में यूक्रेन के पक्ष को रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button