दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एमबीबीएस छात्रा के साथ छेड़छाड़

अस्पताल से फरार आरोपी सहायक प्रोफेसर रेवाड़ी से गिरफ्तार

क्राइम डेस्क/दिल्ली। शाहदरा जिला के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में एमबीबीएस की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूसीएमएस (मेडिकल कॉलेज) कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग तैनात सहायक प्रोफेसर डॉ. मो. शाकिर नईम ने वायवा के बहाने सूनसान जगह ले जाकर छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर छात्रा को धमकाया गया। पीड़िता ने फौरन इसकी शिकायत अपनी क्लासमेट को दी। बाद में जीटीबी एंक्लेव थाने में मामले की शिकायत कर दी गई। पुलिस ने छात्रा का बयान लेकर 26 सितंबर को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही सहायक प्रोफेसर फरार हो गए।
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पड़ताल करने के बाद आरोपी शाकिर नईम को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
शाहदरा जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा यूसीएमएस कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। इसी कॉलेज में मो. शाकिर नईम असिस्टेंट प्रोफेसर है। इनकी तैनात एनेस्थीसिया विभाग में है। आरोप है कि 26 सितंबर को क्लास लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता को वायवा कराने के बहाने शारीरिक छेड़छाड़ की।
छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी धमकाने लगा। बाद में वारदात की जानकारी स्टाफ को छात्रों को हो गई। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। घटना के बाद से छात्राएं बुरी तरह डरी हुई हैं। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की काउंसलिंग भी करा दी है। अब मामले की जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि आरोपी ने और किसी के साथ तो छेड़छाड़ नहीं की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button