राजाराम की नगरी ओरछा में होता है इस खास ‘स्कूटर’ का इस्तेमाल, आपके बॉडी मूवमेंट के हिसाब से है चलता
This special 'scooter' is used in Rajaram's city Orchha, it runs according to your body movement

भोपाल/एजेंसी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने झंडा फहराया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के 22 विभागों ने तरह तरह झांकियां निकाली और प्रदेश की संस्कृति, विकास और सरकारी योजनाओं को दर्शाया। इन झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी में एक खास स्कूटर आकर्षण का केंद्र रहा।
दरअसल, यह स्कूटर राजाराम की नगरी ओरछा में पर्यटकों को घुमाने के लिए इस्तेमाल होता है। इसको चलाने वाले मनोज यादव ने बताया कि इस स्कूटर का नाम सेगवे है। इसका पूरा नाम सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर है। ओरछा में पर्यटन के लिए इसका इस्तेमाल होता है। इसकी खासियत बताते हुए यादव ने कहा कि यह आपके बॉडी वेट के हिसाब से चलता है। इसको 100 किलो से कम वजह का व्यक्ति ही चला सकता है। इस स्कूटर के नीचे वाले हिस्से में सेंसर में लगा हुआ है। इसको खड़ा करने के लिए स्टैंड भी बनाया गया है। यह आपके शरीर के मूवमेंट के हिसाब से चलता है। आगे पीछे होता है। अभी ओरछा में 2 सेगवे चल रहा है। इसके पहले खजुराहो में चलता था जो अब बंद हो गया है।
यादव ने बताया कि यह एक बार चार्ज होता है तो 30 किमी तक घूम सकते हैं। वहीं इन झाकियों में नमो ड्रोन दीदी को भी दर्शाया गया। इसमें मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार उन्हें ड्रोन उपलब्ध करवाती है। और ये महिलाएं इस ड्रोन से खेतों में दवा का छिड़काव करती हैं और अपनी आजीविका चला रही हैं।




