अलीगढ़ में होटल संचालक पर मारपीट और लूट का आरोप

किन्नरों ने एटा चुंगी पर कपड़े उतार किया हंगामा और लगाया जाम

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ में किन्नर समाज के लोगों ने एटा चुंगी पर जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। आरोप है कि एक ओयो होटल संचालक ने उनके साथी किन्नर के साथ मारपीट की। मामला थाना महुआखेड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक ओयो होटल संचालक पर किन्नर समाज की एक सदस्य ने मारपीट कर लूटपाट और बेहोशी की दवा देने का गंभीर आरोप लगाया है।
घटना से आक्रोशित होकर किन्नर समाज के लोग एटा चुंगी चौराहे पर पहुंच गए। सड़क पर अपने कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। जाम के कारण कई स्कूल बसें, एंबुलेंस और आमजन के वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहें। किन्नरों के सड़क पर जाम लगाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस उनको समझाने का प्रयास करने लगी।
प्रदर्शनकारी किन्नरों का आरोप है कि पीड़ित किन्नर के साथ थाने में भी दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। वे महुआखेड़ा पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी हुई है। किन्नर समाज के लोगों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि जब तक डीएम और एसएसपी मौके पर नहीं आते, वह जाम नहीं हटाएंगे। फिलहाल प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने समझाकर मामले को शांत कराया है। वहीं उनको जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button