मां ने ही 2 बड़े बेटों के साथ मिलकर की थी हत्या, शाहनवाज हत्याकांड का खुलासा

मेरठ,(उत्तर प्रदेश)। बुलंदशहर में एक बार फिर रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने शाहनवाज हत्याकांड मामले में मां और दो बड़े बेटों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में 7 जुलाई को शाहनवाज नाम के युवक की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इससे परिवार के लोग काफी दिन से परेशान थे। मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर शाहनवाज की हत्या कर दी और पुलिस को सूचना दे दी सुसाइड किया है। पुलिस ने इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच करने के बाद खुलासा किया और मां समेत दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर इस मामले में सीओ दिलीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहनवाज हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए मां सलमा, बेटा सलमान व शादाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया है कि मां और उसकी भाभी के साथ मृतक शराब पीकर परेशान करता था और अश्लील हरकत करता था जिससे यह परेशान थे, हमने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button