सुंदर नगरी में सीएनजी सिलेंडर फटने से दो बच्चों की मौत, परिवार में पसरा मातम
Two children died due to CNG cylinder explosion in Sundar Nagari, mourning spread in the family

दिल्ली ब्यूरो। सीएनजी गैस सिलेंडर फटने से झुलसे बच्चे साकिब और अब्बास की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुंदर नगरी के एक गोदाम में शनिवार (31 मई) को सिलेंडर फट गया, इस विस्फोट में तीन बच्चों समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे में का शिकार हुए तीनों बच्चे सगे भाई हैं। हादसे के समय बच्चे गली में खेल रहे थे। झुलझे हुए चारों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, ये धमाका शाम करीब 4:10 बजे हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को लगा जैसे बम फट गया हो। हादसा कैसे हुआ इसकी सभी स्तरों पर जांच चल रही है।
बच्चों के लिए शनि बाजार से ईद के लिए कपड़े खरीदने जाने वाली थी शबाना
जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी…। तीनों बच्चों की मां शबाना की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। साथ में बैठी महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही थी कि उनके बच्चे जल्दी ठीक हो जाएंगे। रोते हुए शबाना उनसे कह रही थीं कि मेरे बच्चों को बचा लो।
ईद के लिए मैं शाम को शनि बाजार से बच्चों के लिए नए कपड़े लेने जाने वाली थी। ये क्या हो गया। शबाना ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के लिए अनूपशहर से पति के साथ यहां आई थीं। उनके बच्चे ओ-ब्लाक में निगम स्कूल में पढ़ने जाते हैं। उनके घर के सामने ही उनका मायका है। उन्होंने बताया कि ईद के लिए बच्चों के कपड़े खरीदने थे। सोचा था कि बच्चे खेल कर ऊपर आ जाएंगे तो उनको लेकर शनि बाजार जाऊंगी। ऐसा कर पाती उससे पहले हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि जब धमाका होने पर घर से बाहर निकल कर देख तो उनके बच्चे घायल सड़क पर पड़े थे और तन पर कपड़े नहीं थे। कपड़ जल गए थे।



