गुजरात में बड़े पैमाने पर जजों के तबादले, हाईकोर्ट ने 466 न्यायाधीशों का किया ट्रांसफर
Large scale transfer of judges in Gujarat, High Court transferred 466 judges

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात हाईकोर्ट में नए न्यायाधीशों की तैनाती के बाद अब जिला स्तर पर तैनात न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। गुजरात हाईकोर्ट ने एक साथ 466 जजों का तबादला किया है। इनमें 96 जज ऐसे में हैं। जिन्हें मौजूदा कोर्ट परिसर में ही दूसरी कोर्ट में तैनाती दी गई है। गुजरात हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज कैडर, सीनियर सिविल जज कैडर, सिविल कैडर जज के ज्यूडिशियल ऑफिसर के तबादले किए हैं। अभी गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल हैं। गुजरात के डिस्ट्रिक्ट जज कैडर के
गुजरात हाईकोर्ट ने समर वेकेशन के हिसाब निचली न्यायपालिका में स्थानांतरण किए गए हैं। इसमें हाई कोर्ट ने राज्य के 203 सिविल न्यायाधीशों और 200 वरिष्ठ सिविल न्यायाधीशों का अंतर-जिला स्थानांतरण किया है। इसके अलावा जिला न्यायाधीश संवर्ग के 63 न्यायाधीशों को अन्य जिलों में नियुक्त किया गया है। इस प्रकार निचली न्यायपालिका में कुल 466 न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया गया है। गुजरात के सिविल जज की तबादला लिस्ट देखें।
हाई कोर्ट ने तबादलों में 96 सिविल न्यायाधीशों को उसी न्यायालय परिसर में दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया है। इसमें अहमदाबाद, मेहसाणा और भरूच से 7, वडोदरा से 10, सूरत से 8, आनंद और बनासकांठा से 5, गांधीनगर और कच्छ से 4, बोटाद और साबरकांठा से 3, भावनगर-जामनगर से 2 और खेड़ा और जूनागढ़ से 1 शामिल है। गुजरात के सीनियर सिविल जज कैडर के ऑफिसर्स की तबादला
200 का दूसरे जिले में ट्रांसफर
हाईकोर्ट ने इसके अलावा 200 वरिष्ठ सिविल न्यायाधीशों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि 46 न्यायाधीशों को उसी न्यायालय परिसर में स्थानांतरित किया गया है। इसमें अहमदाबाद के 15 न्यायाधीश शामिल हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट ने जिला जज कैडर के 63 जजों का भी दूसरे जिलों में तबादला कर दिया है। जबकि 48 न्यायिक अधिकारियों को सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसमें अहमदाबाद के 6 न्यायाधीश शामिल हैं।




