प्रेमजाल में फंसा बनाती थी प्राइवेट वीडियो, फिर खेलती ब्लैकमेल का गंदा खेल

बस्ती/उत्तर प्रदेश। बस्ती जिले में एक सनसनीखेज हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। संतकबीरनगर की रहने वाली लवी सिंह नामक महिला लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर निजी वीडियो और फोटो बनाती थी, फिर इन्हें वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलती थी। पुलिस ने लवी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि उसने अब तक तीन लोगों से 10 लाख रुपये से ज्यादा की उगाही की है।
मामला तब सामने आया जब बीना त्रिपाठी नामक महिला ने बस्ती सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि एक महिला ने उनके पति को अपने जाल में फंसाकर उनसे लगातार पैसे वसूल रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
जांच से पता चला कि संतकबीरनगर जिले के कटाई गांव की रहने वाली लवी सिंह, जो वर्तमान में बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुंडेरवा बाजार में रहती है, लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी। नजदीकी बढ़ने पर वह चुपके से उनके निजी वीडियो और फोटो बना लेती थी। इसके बाद वह इन सामग्रियों को वायरल करने की धमकी देकर
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि लवी सिंह ने अब तक तीन लोगों को अपने हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये से अधिक की उगाही की है। दो अन्य मामलों में भी उसने इसी तरह लोगों को ठगा था।
पुलिस ने लवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 308(5), 308(6), 352, और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित पीड़ितों और उगाही की राशि का पता लगाया जा सके।
पुलिस के अनुसार, लवी सिंह पहले अपने शिकार को प्रेम के जाल में फंसाती थी। जब रिश्ते में नजदीकी बढ़ जाती थी, वह चुपके से निजी पलों के वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लेती थी। इसके बाद वह पीड़ित को ब्लैकमेल कर मोटी रकम की मांग करती थी। जांच में सामने आए रिकॉर्ड्स के अनुसार, उसने अब तक 10 लाख रुपये से ज्यादा की उगाही की है और अन्य मामलों की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button