ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

Braj Ki Rasoi: Exemplary service for the needy in Lucknow

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की मदद के लिए समर्पित है विपिन शर्मा की यह सोच उन्हें इस नेक काम की ओर प्रेरित करती है, और इसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने ब्रज की रसोई की शुरुआत की। संस्था द्वारा ब्रज की रसोई के माध्यम से लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में वर्षों से अपने कार्यों के लिए जानी जाती है। सामाजिक कर्यकर्ता राजीव पाण्डेय ने कहा यह संस्था न केवल भूखों को भोजन उपलब्ध कराती है, बल्कि समाज के उन तबकों की मदद के लिए विशेष रूप से काम करती है जो आर्थिक और सामाजिक रूप से बेहद पिछड़े हुए हैं।
वहीं संस्था के वरिष्ठ सदस्य सी. एच. तिवारी ने बताया ब्रज की रसोई की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है कि लखनऊ के बेसहारा, निराश्रित, और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी भूखा न सोए। संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला का कहना है कि जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल उनके पेट की भूख मिटाता है, बल्कि उन्हें जीने की नई उम्मीद भी देता है। संस्था के सदस्य संजय सिंह ने कहा संस्था सैकड़ों भूखे और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराती है। संस्था विशेष रूप से उन बच्चों का ध्यान रखती है, जिन्हें पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। संस्था के लिटिल सदस्य आकाश शर्मा ने कहा यहां दिए जाने बाले भोजन में स्वास्थ्य और पोषण का पूरा ध्यान रखा जाता है ताकि लाभार्थी केवल पेट भरने के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए भी भोजन करें।
संस्था के सदस्य एड. संतोष यादव ने बताया हमारी संस्था व टीम बिना किसी स्वार्थ भाव से यह काम कर रही है। यह रसोई न सिर्फ भोजन दान की एक मिसाल है, बल्कि समाज सेवा की एक प्रेरणा भी बन चुकी है। वहीं दिलीप वर्मा ने कहा संस्था का यह प्रयास लखनऊ में तेजी से फैल रहा है और कई लोग इस मुहिम से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। नवल सिंह का कहना है कि समाज के सक्षम वर्ग से अपील है कि वे भी इस मुहिम में योगदान दें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की जा सके।
देवांश रस्तोगी ने जानकारी दी कि आज के निःशुल्क भोजन वितरण में पूड़ी सब्जी, कढ़ी चावल रतन खंड पानी टंकी के पास स्थित झुग्गियों, निर्माणाधीन विद्यालय के श्रमिकों और उनके परिवारों, तथा जोन 8 के सामने की झुग्गियों में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में करीब 920 लोगों को भोजन वितरित किया गया। निःशुल्क भोजन वितरण के समापन पर विपिन शर्मा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button