फतेहपुर में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, 50-50 लाख रुपये का माता-पिता का कराया था बीमा

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर में एक सनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कलयुगी बेटे ने संपत्ति और रुपयों की लालच में अपनी मां को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बोरे में भरकर यमुना नदी किनारे फेंक दिया। फिर पिता की हत्या की योजना बनाई थी। आशंका पर रात में ही पिता घर से निकल गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, धाता थाना क्षेत्र के अढोली गांव निवासी रोशन सिंह किसान हैं। परिवार में पत्नी प्रभादेवी (52) और बेटा हिमांशु है। बताया जा रहा है कि रोशन सिंह हनुमान भक्त हैं। सप्ताह के हर मंगलवार को रोशन चित्रकूट के राजापुर कस्बा स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने जाते हैं। बीते मंगलवार को भी वह बेटे और पत्नी को घर में छोड़कर मंदिर दर्शन के लिए चले गए थे। देर शाम जब घर वापस लौटे तो प्रभादेवी नहीं दिखी। बेटे हिमांशु से पत्नी के बारे में पूछा तो कोई सही जवाब नहीं मिला।
पिता को थी अनहोनी की आशंका
इसके बाद रोशन सिंह ने प्रभादेवी की खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थकहार कर रोशन सिंह देर रात घर वापस पहुंचे तो बेटा मौजूद था। वहीं चारपाई के नीचे गड़ासा और रॉड रखा देखकर अनहोनी की आशंका पर रात में ही रोशन घर से भाग गया। उधर, हिमांशु भी घर से फरार हो गया। बुधवार सुबह फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला की तलाश शुरू की गई। इस दौरान थाना क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित यमुना नदी किनारे एक बोरे में बंधा महिला का शव मिला। गले में गमछा बंधा था।
ट्रैक्टर की मदद से फेंका शव
इस पर रोशन सिंह का शक यकीन में बदल गया। इसके बाद पुत्र हिमांशु पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को ट्रैक्टर की मदद से यमुना किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। रोशन सिंह ने यह भी बताया कि हिमांशु ने उनका और अपनी मां का 50-50 लाख रुपए का बीमा कराया था। आशंका जताई कि बीमा कंपनी से मिलने वाले रुपये की लालच में उसने प्रभादेवी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं कलयुगी बेटा रोशन सिंह के हत्या की भी योजना बनाई थी।
एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि बेटे ने बीमा की रकम का लाभ लेने के लिए अपनी मां की गला दबाकर हत्या की है। चौक पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button