ककरदारी जंगल में मिले भाकियू महिला कार्यकर्ता के शव के टुकड़े

14 दिन पहले गायब हुई थी आंचल

श्रावस्ती/उत्तर प्रदेश। 14 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुई भाकियू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के शव का अवशेष नेपाल सीमा के निकट ककरदरी जंगल मे अलग-अलग स्थानों पर मिला। एसएसबी के खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस ने शव के अवशेष एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इक्कठा किया।
मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर बनगई के बांसगढ़ी गांव की आंचल मिश्रा भारतीय किसान यूनियन(आराजनैतिक) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष थीं। 17 फरवरी को भिनगा में बैठक में गई थीं। इसके बाद से लापता थीं काफी खोजबीन के बाद पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस आंचल की तलाश कर रही थी। मंगलवार को को पुलिस को सूचना मिली ककरदरी जंगल में मानव शव के अवशेष मिले हैं। पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। तलाश करने पर आंचल का जूता, मोजा, अधजली साड़ी, पर्स, टूटी चूड़ी व जबड़ा मिला।
पुलिस की सूचना पर एसएसबी के जवान खोजी कुत्ते के साथ पहुंचे। कुत्ते की मदद से सिर, रीढ़ की हड्डी, पैर की हड्डी समेत शरीर के अन्य अवशेष बरामद हुए। पति संतोष ने पर्स, जूता और साड़ी से पहचान की।
मल्हीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का अवशेष बरामद कर हुआ है। मृतका के परिवार के सदस्य अभी थाने पर नहीं पहुंचे हैं। इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button