नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का पिता ने लगाया आरोप

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरु थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने अपनी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि मेरी 14 वर्षीय पुत्री जो कि अग्रहरि इन्टर कालेज मुबारक पुर गेरिया में पढ़ती है को अमित कुमार पुत्र छिटानी रैदास उम्र लगभग 22 वर्ष स्कूल आते जाते रास्ते में अश्लीन शब्दों से कमेन्ट कर करते हुए हमारी लड़की का हाथ पकड़ कर गन्दी गन्दी बातें करते हुए इधर-उधर चलने का इसारा कर परेशान करता है।
मेरी नाबालिग बेटी ने यह सारी बातें बताई तो मैंने 16 अगस्त को अमित से इस बात की शिकायत किया तो वह गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी देकर भगा दिया। लोक लज्जा के कारण मैं दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकाला इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह से बात करने पर बताया कि मुकदमा लिखा जा रहा है।




