एशियाई खेलों में भारत ने जीते चार पदक, निशानेबाजी में तीन और मिश्रित मार्शल आर्ट्स में एक पदक

एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में चार और पदक जीते, जिससे कुल पदक संख्या छह हो गई। हिमांशु ढिल्लों ने निशानेबाजी में रजत और सुचिका तारियाल ने एमएमए में कांस्य पदक हासिल किया।

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को भारत ने चार पदक अपने नाम किए। इनमें तीन पदक निशानेबाजी और एक पदक मिश्रित मार्शल आर्ट्स में मिला। इन चार पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या छह हो गई है।
निशानेबाजी की पुरुषों की 10 मीटर राइफल स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक हासिल कर रजत पदक जीता, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने 230.9 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा की टीम प्रतियोगिता में भी भारतीय निशानेबाजों ने रजत पदक हासिल किया।
पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों की भारतीय टीम ने कुल 1890.1 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन की टीम 1899.9 अंक के साथ शीर्ष पर रही, जबकि कोरिया ने 1884.2 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
मिश्रित मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया। मुकाबले के फैसले को लेकर विवाद की स्थिति के बीच उन्हें कांस्य पदक मिला। यह एशियाई खेलों के इतिहास में मिश्रित मार्शल आर्ट्स में भारत का पहला पदक बताया गया है।
अब मंगलवार का दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने जापान और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है। टीम अब स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button