एशिया कप तीरंदाजी में भारतीयों का जलवा, पहले चरण में जीते दो कांस्य पदक

बैंकोक/एजेंसी। भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में बुधवार को दूसरे दिन दो कांस्य पदक जीते, जबकि पुरुष रिकर्व और महिला कंपाउंड टीम स्पर्धाओं के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। भारत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी तीन पदक पक्के किए, लेकिन यह रिकर्व वर्ग के पुरुषों के लिए निराशाजनक अभियान साबित हुआ, जहां चारों तीरंदाजों में से कोई भी पदक की दौड़ में नहीं रहा। यह पिछले सत्र में विष्णु चौधरी और राहुल द्वारा शीर्ष दो स्थान हासिल करने की तुलना में एक करारा झटका था।
महिला कंपाउंड टीम ने पिछली बार कांस्य जीता था, लेकिन इस बार फाइनल में पहुंचकर पदक का रंग बेहतर करेगी। चिकिथा तानीपर्थी, राज कौर और तेजल साल्वे की तिकड़ी ने स्थानीय खिलाड़ी कन्यावी मानीसोम्बात्कुल, कानोकनापुस काएचोम्फू और चानीदप्पा तानारत्पितिनान को 229-226 से हराया।
अब फाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान से होगा। पुरुष कंपाउंड वर्ग में भारतीय तीरंदाज रजत चौहान, ऋषभ यादव और उदय कंबोज ने कांस्य पदक के मुकाबले में भूटान को 234-232 से हराया। रिकर्व वर्ग में भारतीय पुरुष टीम के देवांग गुप्ता, सुखचैन सिंह और जुयेल सरकार ने मलेशिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अब इनका सामना कजाखस्तान से होगा। महिला रिकर्व टीम की तिकड़ी रूमा बिस्वास, कीर्ति और रिद्धि फोर ने मलेशिया को 5-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुष कंपाउंड वर्ग में चौहान, जावकर और कंबोज ने पदक दौर में जगह बनाई। अब स्वर्ण पदक के लिए जावकर और कंबोज आमने-सामने होंगे, जबकि चौहान कांस्य पदक के मुकाबले में उतरेंगे। महिला रिकर्व वर्ग में रिद्धि ने मलेशिया की शिंग लेई जोई टैन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button