दिल्ली के जहांगीरपुरी में 17 साल के लड़के की हत्या

नई दिल्ली। उत्तरी पश्चिमी जिले के जहाँगीर पुरी थाना इलाके में दिन दहाड़े युवक को चाकू मारकर अज्ञात लड़कों ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक की उम्र लगभग 16 से 17 साल बताई जा रही है। थाना जहाँगीर पूरी के ई-ब्लॉक वाली गली के पार्क के पास की यह घटना बताई जा रही है। हत्या के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहांगीर पुरी थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

हत्या के बाद फरार हुए हमलावर
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। खास तौर पर जहांगीरपुरी इलाके में नाबालिग लड़कों का एक गैंग तैयार हो गया है जो पहले भी कई बार आपराधिक वारदातों में लिप्त देखा गया। ताजा मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना इलाके के इ ब्लॉक का है। जहां करीब 16 साल की उम्र के एक लड़के को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। हमला करने के बाद हमलावर मौका ए वारदात से फरार हो गए।
मृतक के साथ था हत्यारों का विवाद
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके के ही रहने वाले लोगों के साथ मृतक का विवाद चल रहा था। यही विवाद देखते देखते खूनी खेल में तब्दील हो गया। दो से तीन के संख्या में आये लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद जहांगीरपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जिससे जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान हो सके और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button