दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में तरणजीत सिंह संधू ने ली शपथ

वीके सक्सेना होंगे लद्दाख के एलजी

नई दिल्ली। दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:30 बजे लोक निवास में आयोजित किया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के 23वें उपराज्यपाल (एलजी) के रूप में शपथ दिलाई। 63 वर्षीय संधू ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब की अमृतसर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें वहां सफलता नहीं मिली थी। तरणजीत सिंह संधू का राजनयिक करियर बेहद प्रभावशाली रहा है, विशेषकर भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रही है।

प्रमुख बिंदु : नियुक्ति और विदाई

  • अनुभवी राजनयिक: संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं और अमेरिका मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
  • वीके सक्सेना का स्थानांतरण: निवर्तमान उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे शुक्रवार को लद्दाख में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
  • शिष्टाचार भेंट: शपथ ग्रहण से पहले, संधू ने सोमवार को लोक निवास का दौरा किया था और सक्सेना से मुलाकात भी की। मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने संधू से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button