गाजियाबाद में एक स्कूटी पर 6 छात्र, वीडियो वायरल होते ही खोज रही पुलिस

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्कूटी पर स्कूल यूनिफॉर्म पहने 6 बच्चे सवार दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है यह वीडियो उसे समय बनाया गया, जब बच्चों को स्कूल छोड़ा जा रहा था। पीछे चल रही है कार में बैठे व्यक्ति ने यह दृश्य रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बच्चा स्कूटी के बीच में खड़ा है, जबकि बाकी बच्चे आगे और पीछे किसी तरह बैठे हुए हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे स्कूटी पूल कहकर इसे हल्के अंदाज में लेते हुए इस का मजाक उड़ा रहे हैं और अपने बचपन की यादें साझा कर रहे हैं।
वहीं कई लोग इसे गंभीर लापरवाही बता रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ है। आएदिन हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद लोग नियमों को नजरअंदाज करते नजर आते हैं।
वहीं, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। स्कूटी का नम्बर ट्रेस कर स्कूटी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button