दिल्ली में युवक ने लाइव कैमरे पर खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के नई अशोक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को धर्मशिला अस्पताल, वसुंधरा एन्क्लेव से गोली लगने वाले एक व्यक्ति के एमएलसी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां 28 वर्षीय पवन कुमार, निवासी गांव डल्लूपुरा, को अचेत अवस्था में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में सामने आया कि घटना डल्लूपुरा गांव में हुई। पुलिस की क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने अस्पताल और घटनास्थल दोनों जगह जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पता चला है कि पवन कुमार ने अपने चचेरे भाई हिमांशु के लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। पुलिस ने मौके से पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने हिमांशु का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें घटना का वीडियो रिकॉर्ड मिला है। वीडियो में मृतक को हथियार संभालते और खुद को गोली मारते हुए देखा जा रहा है, जबकि हिमांशु वहां मौजूद होकर वीडियो बना रहा था।
वायरल वीडियो में हिमांशु पवन से गोली मत चलाना भाई और ऊपर बटन होने की बात कहते दिख रहा है।
पुलिस ने सभी साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में नई अशोक नगर थाने में बीएनएस की धारा 105 और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button