जोधपुुर में महिला ने 6000 की ड्रेस को शोरूम के बाहर जलाकर कर दिया खाक

जोधपुर/राजस्थान। जोधपुर शहर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 6 हजार रुपये की ड्रेस में डिफेक्ट निकलने पर उसे शोरूम के सामने ही जला दिया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि शोरूम वाले ड्रेस बदलने और पैसे लौटाने से मना कर रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल, जोधपुर के एक साड़ियों के एक शोरूम में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपनी नई ड्रेस को आग लगा दी। महिला ने बताया कि उसने 6 हजार रुपये में एक ड्रेस खरीदी थी। जब वह घर पहुंची तो उसे पता चला कि बेटी को ड्रेस फिट नहीं आ रही है। इसके बाद वह ड्रेस को बदलने के लिए शोरूम गई। लेकिन, शोरूम के स्टाफ ने ड्रेस बदलने से मना कर दिया। इससे गुस्सा होकर महिला ने शोरूम के सामने ही ड्रेस पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
वीडियो में महिला दुकानदार के खिलाफ गुस्से में कुछ बातें कहती हुई भी दिखाई दे रही है। वह कह रही है, “मैं ड्रेस नहीं जला रही बल्कि आत्मा और इन लोगों को जला रही हूं।” इसका मतलब है कि वह सिर्फ ड्रेस से ही नहीं, बल्कि दुकानदार के व्यवहार से भी बहुत आहत है। महिला ने आगे कहा कि दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि इन लोगों के कारण मेरा रक्षाबंधन का त्योहार खराब हो गया। इधर, इस पूरे मामले में दुकानदार का कहना है कि हमारे यहां साफ लिखा है कि खरीदने के बाद कोई भी ड्रेस एक्सचेंज नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button