साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा अमृत रस का आनंद ले रहे हैं भक्त

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। सदर तहसील जिला मुख्यालय के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा धाम के पास श्रीमद्भागवत कथा महापुराण की अमृत रस वर्षा हो रही है।जिसका आनंद लेने के लिए स्थानीय भक्तों के अलावा सुदूरवर्ती इलाकों से भी चलकर भक्ति की ज्ञान गंगा में मिलकर सभी नर नारियों के साथ बूढ़े व बच्चों ने सांस्कृतिक से ओतप्रोत संगीतमय कथा का आनंद प्राप्त किया।कथा का आनंद आरंभ तिथि 01/जून/2023 से लेकर एक सप्ताह तक सभी भक्तों को का लाभ मिलेगा।

जिसका समापन 07/जून 2023 को अंतिम कथा के रूप में होगा। दिनांक 08/जून/2023 को हवन आदि कार्यक्रमों के साथ कन्या भोज से भण्डारे का कार्यक्रम अंतिम स्वरूप में संपन्न होगा। कार्यक्रम में कथावाचक पंडित कौशलेंद्र जी महाराज के साथ अन्य संगीत गायन वादन के कलाकार उपस्थित रहे। साप्ताहिक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा के परीक्षित गोरेलाल अवश्थी सपत्नी रहे। कार्यक्रम का आयोजन परीक्षित सुपुत्र अधिवक्ता मनोज अवश्थी व डा.दर्गेश अवश्थी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button