315 बोर का कट्टा लेकर आओ, पंडित जी को जेल भेजना है, अमेठी में दरोगा का ऑडियो वायरल

Bring a 315 bore pistol, Pandit ji has to be sent to jail, audio of inspector goes viral in Amethi

अमेठी/उत्तर प्रदेश। अमेठी में एक दरोगा का फोन पे बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। मुसाफिरखाना थाने के तैनात एक दरोगा का ऑडियो है। यह वायरल ऑडियो दरोगा हेम नारायण सिंह और मुखबिर हिमांशु का बताया जा रहा है। इसमें दरोगा एक देसी कट्टा मंगवा कर एक पंडित को जेल भेजने की बात कर रहे हैं। वायरल ऑडियो से साफ प्रतीत होता है कि थाने में बैठे किसी व्यक्ति को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। ऑडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल पर पूरे मामले को पोस्ट कर दिया, जिससे सियासी गलियारे में हलचल मच गया।
दरअसल, इस ऑडियो में दरोगा से मुखबिर हिमांशू की बात हो रही है। दरोगा मुखबिर से कट्टा (तमंचा) लाने की बात कर रहे हैं और बता रहे हैं कि थाने में एक ब्राह्मण व्यक्ति को रखा गया है, जिसे जेल भेजना है। इस ऑडियो के वायरल होते ही इलाके में तो हड़कंप मचा गया। साथ ही साथ सियासी गलियारे में भी उभान आ गया है। सपा ने योगी सरकार को आड़े हाथ ले लिया।
ऑडियो में दरोगा हेम नारायण सिंह मुखबिर से कहते हैं कि जल्दी से 315 बोर का कट्टा ले आओ, जो भी खर्च आए, उसे दे दिया जाएगा। साथ ही वो कहते हैं कि थाने में एक ब्राह्मण को बैठा रखा है और इसे जेल भेजना है। उनकी इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि परिपूर्ण न्यूज़ नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button