मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, अब मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिलेगा 10 रुपये में चाय और पानी

मुंबई/एजेंसी। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। यहां पर यात्रियों के लिए किफायती खानपान सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को ‘उड़ान यात्री कैफे’ का ई-उद्घाटन किया। इस पहल के साथ मुंबई एयरपोर्ट भी देशभर के हवाई अड्डों की तरह यात्रियों को सस्ती और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
इस कैफे को टर्मिनल-2 (टी2) के डिपार्चर क्षेत्र में चेक-इन एरिया में गेट नंबर 1 और 2 के बीच स्थापित किया गया है। यहां यात्रियों को चाय, कॉफी, पैकेज्ड पानी, स्नैक्स और डेजर्ट जैसी वस्तुएं मात्र 10 से 20 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध होंगी। एयरपोर्ट पर बढ़ती महंगाई के बीच यह पहल आम यात्रियों को बड़ी राहत देने वाली मानी जा रही है।
अधिकारी के अनुसार, ‘उड़ान यात्री कैफे’ का मकसद हवाई यात्रा को अधिक समावेशी बनाना और हर वर्ग के यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन सुलभ दरों पर उपलब्ध कराना है। ई-उद्घाटन के बाद यह कैफे 20 फरवरी 2026 से यात्रियों के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहले से ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड्स मौजूद हैं, लेकिन यह नया कैफे विशेष रूप से किफायती दरों पर सेवा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इससे एयरपोर्ट के फूड एंड बेवरेज पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलेगी तथा यात्रियों के अनुभव में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button