केदारनाथ में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा बीच हाइवे धड़धड़ाते उतरा हेलिकॉप्टर, कार से टकरा गया

केदारनाथ के पास इमर्जेंसी लैंडिंग

रुद्रप्रयाग/उत्तराखंड। उत्तराखंड में आज एक भयावह हादसा होते-होते बचा। यहां केदारनाथ में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे हेलिकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने बीच रोड पर हेलिकॉप्टर को उतार दिया। बीच रोड पर चलता हुआ हेलिकॉप्टर उतरने से लोगों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी वायरल है, जिसमें हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा एक कार को क्षतिग्रस्त करता नजर आ रहा है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर ने बड़ासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। इसमें पायलट सहित 6 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार उड़ान भरते ही तकनीकी दिक्कत आने की वजह से सड़क पर ही हेलिकॉप्टर उतारना पड़ा। पायलट ने सेफ स्थान पर उतारने की कोशिश की।
हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी ही थी कि टेक्निकल ग्लिच आ गया। हालांकि स्थिति देखकर लग रहा है कि पायलट ने आखिरी वक्त तक सेफ तरीके से लैंडिंग की कोशिश की। सड़क पर भी एक से दूसरे छोर की चौड़ाई में हेलिकॉप्टर को सीधा खड़ा किया गया। पायलट ने पूरी कोशिश की कि किसी घर या दुकान से दूरी बनाकर कम से कम नुकसान हो। इस हादसे में पायलट को मामूली चोट आई है।
दुर्घटा में हरियाणा नंबर प्लेट की एक टैक्सी कार भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रनिंग कंडीशन में हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा कार पर गिरता है और लगातार चोट से कार डैमेज हो जाती है। हालांकि तसल्ली वाली बात यही रही कि इमरजेंसी लैंडिंग में सभी सवार सुरक्षित हैं। इसके पीछे तकनीकी खामी बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button