विजय गोयल ने महिला को मारा थप्पड़? वीडियो वायरल होते ही बीजेपी पर हमलावर हुई आप-कांग्रेस

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा के सीनियर लीडर विजय गोयल एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनसे जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो। वीडियो शेयर कर लोगों ने आरोप लगाया है कि विजय गोयल ने आवारा कु्तों की समस्या के दौरान बोलते हुए वहां मौजूद महिला को थप्पड़ मारा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस वीडियो के वायरल होते ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। वीडियो 4 जून का बताया जा रहा है।
बीजेपी के वरिष्ठ ने ता विजय गोयल का यह वीडियो रविवार 4 जून का बताया जा रहा है। इस वीडियो में विजय गोयल दिल्ली में आवारा कुत्तों से हो रही समस्या पर बैठक कर रहे थे। उनके आलावा और भी लोग वहां मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों की तरह वह महिला भी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थी। विजय गोयल को महिला की यह बात नगवार गुजरी। गोयल महिला के पास आए जिसके बाद कैमरा डाउन हो गया। लोगों का कहना है कि विजय गोयल अपनी सीट से उठकर आए और उन्होंने उस महिला को थप्पड़ मारा है। इसपर पूरी तरीके से हामी नहीं भरी जा सकती। क्योंकि थप्पड़ मारने की हरकत कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं हो पाई। वीडियो वायरल होते ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गई।

आप और कांग्रेस ने वीडियो पर भाजपा को घेरा
वीडियो वायरल होते ही आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि डॉग्स की फीडिंग पर चर्चा हो रही थी। इन आवारा कुत्तों को कहां फीडिंग कराना है और कहां नहीं इसपर बैठक थी। चूंकि बीजेपी नेता विजय गोयल पब्लिक फिगर हैं, ऐसे में उनकी रिकॉर्डिंग होना सामन्य बात है। बीजेपी नेता को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्होंने अपनी सीट से उठकर महिला को थप्पड़ मार दिया। उनकी यह हरकत सही नहीं है। यह पूरी घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई। कक्कड़ ने कहा कि इस हरकत से भारतीय जनता पार्टी का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता श्रीनिवास बीवी ने कहा कि आवारा कुत्तों द्वारा काटने की समस्या को लेकर BJP नेता विजय गोयलने चौपाल का आयोजन किया,फिर खुद ‘क्या’ किया वो वीडियो में देखिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button