सपा सरकार में 250 करोड़ की 110 बीघा जमीन पर किया कब्जा, अब योगी सरकार का एक्शन
110 bigha land worth 250 crores was captured during SP government, now Yogi government is taking action

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। योगी सरकार के अधिकारी लगातार सरकारी जमीनों को मुक्त करने में लगे हैं। वहीं बुलंदशहर में भी 250 करोड रुपए की कीमत की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त की कार्रवाई की गई है। सरकारी तंत्र की सख्ती के बाद लैंड माफियाओं में हड़कंप मच गया है और वे बचाव के तरीकों की खोज में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार औरंगाबाद नगर पंचायत में कुछ दबंग और सपा के नेताओं द्वारा करीब 110 बीघा कृषि की भूमि कब्जा करी हुई थी। जिसकी शिकायत नगर पालिका औरंगाबाद को मिली। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच गई। एक टीम गठित कर पूरे मामले में सर्वे किया गया।
जांच पड़ताल में पता चला कि औरंगाबाद नगर पंचायत की करीब 110 बीघा सरकारी कृषि की भूमि भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखी थी। जिस पर नगर पंचायत औरंगाबाद द्वारा अभियान चलाकर जमीन को खाली कराया गया है। कृषि भूमि को गौशाला के लिए हरा चारा बन के लिए दिया गया है वहां पर पानी में रख रखाव के लिए व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का कहना है। कि लगातार शासन के आदेश के अनुसार यह अभियान चलता रहेगा।
सपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हिमायत अली द्वारा बताया जा रहा है। कि 12 बीघा जमीन कृषि की कब्जा किए हुई थी जिसको नगर पंचायत औरंगाबाद द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया है। उधर इस मामले में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका औरंगाबाद में जानकारी देते हुए बताया की शासन के आदेश के अनुसार एडीएम प्रशासन द्वारा एक टीम गठित की गई थी।
इसमें नगर पालिका औरंगाबाद क्षेत्र में करीब ढाई सौ करोड़ की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। यह कृषि भूमि है। जिसको पूर्व अध्यक्ष सहित अलग-अलग कई भूमाफियाओं ने कब्जा कर हुए थे। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। वहां पर लोगों से अपील की गई है कोई भी इस जमीन पर आप कब्जा ना करें अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




