उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में महिला सिपाही का झपटमार ने छीना हैंडबैग

उत्तर पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक महिला सिपाही के हाथ से स्कूटर सवार बदमाश ने हैंडबैग छीन लिया। सिविल ड्रेस में पैदल चल रही महिला पुलिसकर्मी ने तुरंत बैग वापस लेने की कोशिश की। बदमाश ने नीचे गिरा दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने स्कूटर पकड़ लिया। बदमाश ने स्कूटर दौड़ा दिया, जिससे वह घिसटती हुई चली गईं। महिला ने शोर मचाया तो पब्लिक की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान मौजपुर के मोहनपुरी निवासी हयात उर्फ सलीम (40) के तौर पर हुई है।
रितिका (23) दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं, जिनकी तैनाती इन दिनों उत्तर पूर्वी जिले में हैं। वह गीता कॉलोनी में किराए पर रहती हैं। मूल रूप से मध्य प्रदेश के सीरोह जिले से हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम करीब 4:00 बजे यमुना विहार सी-12 रोड पर मस्जिद के सामने से पैदल जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटर सवार बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से बैग बरामद हो गया है। पुलिस ने लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का स्कूटर भी जब्त कर लिया। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button