गाजियाबाद में नहीं रुक रहीं लूट की घटनाएं, एसोसिएट फैकल्टी मेंबर की पत्नी से लूटी चेन

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शक्तिखंड 3 में मंगलवार सुबह 11:30 बजे बाइक सवार कुटरों ने उद्यमिता संस्थान के एसोसिएट फैकल्टी मेम्बर की पत्नी सरिता सिंह से सोने की चेन लूट ली। वह पति के साथ मार्किट से शॉपिंग कर घर लौट रही थीं। इंदिरापुरम थाना पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
सरिता ने बताया कि वह पैदल ही पति के साथ जैसे घर के पास पहुंची। तभी बाइक पर सवार दो लुटेरों ने गले पर झप्पटा मारकर चेन लूट ली। हालांकि चेन में लगा लॉकेट सड़क पर गिर गया लेकिन लुटेरे पौने दो तोले की चेन लूट ले गए। उन्होंने लुटेरों को पकड़ने के लिए शोर मचाया। मगर उन्हें पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किये जा रहे हैं। लुटेरों को जल्दी पकड़ने के लिए टीम लगी है।




