गाजियाबाद की बेटी नेवी में बनीं अफसर, समुद्र में दुश्मनों से करेंगी देश की रक्षा

गाजियाबाद की आस्था पुंडीर ने भारतीय नौसेना में एसएससी परीक्षा पास कर सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है।

गाजियाबाद। गोविन्दपुरम की रहने वाली आस्था पुंडीर भारतीय नौ सेना में एसएससी के एग्जाम को पास कर सब लेफ्टिनेंट बनी है। अब वह समुद्र में दुश्मनों से देश की रक्षा करेंगी। उनकी इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है।
आस्था ने बताया कि उन्होंने दसवीं क्लास 93 प्रतिशत व 12वीं क्लास 89.6 अंकों के साथ पास की। उनके मामा पृथ्वीराज सिंह विंग कमांडर थे। उनसे प्ररेणा लेकर आस्था ने रक्षा क्षेत्र में जाने का फैसला लिया। आस्था ने पढ़ाई में कंप्यूटर साइंस से बीटेक भी किया हैं।
उन्होंने अपनी तैयारी बीटेक के अंतिम वर्ष में शुरू की। कालेज की पढ़ाई के साथ टेस्ट की तैयारी करना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा बनाया रखा और अपने सपनों को पूरा किया।
तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी। आस्था के पिता, सुनील पुंडीर पेशे से एक बिजनेसमैन है। परिवार में उनका एक छोटा भाई भी है। पढ़ाई के अलावा उन्हें वॉलीबॉल में भी काफी रुचि है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button