रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

विजय लक्ष्मी पांडे,(दिल्ली ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली के रफी मार्ग पर स्थित कंस्टीटूशन क्लब आफ इंडिया में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारत के लगभग 15 राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के राज्यमंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले के द्वारा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का एप भी लांच किया। इस ऐप को बनाने की जिम्मेदारी मुंबई निवासी मोहम्मद रजा को दी गई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और आज रामदास अठावले के हाथों इस ऐप की लांचिंग हुई। मोहम्मद रजा ने इस ऐप की विशेषताओं के बारे में एग्जीक्यूटिव कमेटी के सभी पदाधिकारियों बताया एवं जानकारी दी कि इस ऐप के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन ली जा सकती है जिसमें पार्टी का आईडी कार्ड तत्काल जनरेट हो जाएगा।

पार्टी का सदस्यता शुल्क ग्यारह सौ बीस रुपये रखा गया है। मोहम्मद रजा ने यह भी बताया कि आप इस ऐप के माध्यम से पूरे भारत में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किन-किन जगहों पर कौन-कौन से कार्यक्रम चल रहे हैं इसकी जानकारी भी ले सकते हैं एवं इसकी मॉनिटरिंग रामदास अठावले जी कर सकते हैं ऐसी विशेषता किसी और पार्टी के ऐप में नहीं है। रामदास अठावले ने इस अवसर पर अपनी पार्टी के कुछ मुख्य विंग की घोषणा की जिसमें किसान बिन स्पोर्ट्स विंग महिला बैंक पर्यावरण एवं सुरक्षा विंग मुख्य हैं साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी में रामदास अठावले के द्वारा प्रत्येक राज्य में 22 पदाधिकारी नियुक्त करने की जानकारी दी गई है जो डोर टू डोर जाकर पार्टी की गतिविधियों और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

रामदास अठावले ने पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे जाति तोड़ो समाज जोड़ो विषय पर भी चर्चा की। जिसमें उन्होंने सभी जाति वर्ग का सम्मान करते हुए सिर्फ मानवता की बात करने को कहा। इस बैठक में रामदास अठावले ने अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी विस्तार एवं सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 31 दिसंबर 2022 तक 5 करोड़ सदस्यता पूरा करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रयास करने को कहा। अठावले ने यह भी कहा कि पांच राज्यों में होने वाले 2023 की चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। उनका कहना है कि बीजेपी के साथ सहयोगी दल होने के नाते हो सकता है बीजेपी दो या तीन सीटों पर उन्हें अपना सहयोग प्रदान करे। 2023 और 2024 में होने वाले सभी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button