एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने मिली-भगत कर खोल दिया फर्जी खाता, निर्दोष शिवकुमार को बना दिया अपराधी

नई दिल्ली। दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में फर्जी खाते खोलकर उसमें करोड़ों रुपए का लेन-देन करने का मामला सामने आया है। दिल्ली के पहाड़गंज निवासी शिवकुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उनके नाम से फर्जी खाते खोलकर करोड़ों रुपए का लेनदेन किया है। शिवकुमार ने बताया कि उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड को किसी फर्जी तरीके से कलेक्ट कर डिजिटल विदाउट केवाईसी अकाउंट खोला और उस अकाउंट पर बैंक मैनेजर तथा बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से किसी अपने नंबर को अकाउंट के साथ लिंक किया गया। जिसकी जानकारी उनको नहीं है। उस अकाउंट के जरिए करोड़ों का ट्रांजैक्शन हुआ है और करोड़ों रुपए पड़े हुए हैं। इस विषय में शिवकुमार ने लिखित एवं ईमेल के माध्यम से राजौरी गार्डन थाना, नबी करीम थाना,बैंक,प्रधानमंत्री कार्यालय,गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया दिल्ली और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सहित कई जगह पर बैंक के द्वारा किए गये फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज करवाई है।

लेकिन हैरत की बात है कि दिल्ली पुलिस की साइबर सेल भी इस मामले में फेल साबित हो रही है। बैंक की गलती के कारण एक निर्दोष व्यक्ति को फर्जीवाड़े के मामले में किसी के अकाउंट लूट का दोषी बना दिया है। सवाल यह है कि क्या बैंककर्मियों की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। पुलिस प्रशासन कोई सहयोग भी उन्हें प्राप्त हो जिस वजह से इतने बड़े घटना को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन प्रशासन अभी तक नपुंसक बना हुआ है आखिर कब तक लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल करके इस तरह के बैंक करोड़ों का ट्रांजैक्शन करते रहेंगे अनजान व्यक्तियों के अकाउंट की लूट होती रहेगी कि इस मामले में न्यायालय भारत सरकार यह राज्य की सरकार यह दिल्ली प्रशासन किसी भी प्रकार की कठोर कार्यवाही करने के लिए तैयार ही नहीं है जबकि ऐसे मामलों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button